जिला पठानकोट सिविल अस्पताल में एस.एम.ओ डॉक्टर भूपिंदर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें जिले की समूह एक्टिव संस्थाओं ने भाग लिया इस मौके पर एस.एम.ओ डॉक्टर भूपिंदर सिंह द्वारा संस्थाओं के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया गया की। हमारा इस बैठक को आयोजित करने का मकसद इस प्रकार से है की पठानकोट सिविल अस्पताल में 12 जनवरी को हैल्थ मेला अस्पताल की ग्राऊंड में लगाया जा रहा है। जिसमें एस.एम. डॉक्टर भूपिंदर सिंह की तरफ से सभी संस्थाओं को उनके टॉपिक दे दिए गए हैं। इस मौके पर भूपिंदर सिंह ने बताया की इस मेले में लोगों को अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जागरूक भी किया जाएगा और उन्होंने कहा की यह भी बताया जाएगा की अस्पताल में कौन-कौन सी सर्विस प्रदान की जा रही है।इस मौके पर शहर की समूह एक्टिव संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।