आज पठानकोट के हिमाचल परिवहन डिपो पर धर्मशाला मंडल की संयुक्त समन्वय समिति हिमाचल परिवहन की बैठक पठानकोट में आयोजित हुई। जिसमें क्षेत्र के यूनियन के पदाधिकारिओं ने भाग लिया।जिसमें इस मौके पर गेट मीटिंग भी की गई। जिसमें इस बैठक एवं गेट मीटिंग की अध्यक्षता जसमेर राणा ने की। जिसमें वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रदीप बलोरिया,रजनीश शर्मा, प्यारा सिंह,रणजोध सिंह,भरत शर्मा,वरयाम सिंह,अदि कर्मचारियों ने संबोधीत किया। जिसमें विशेष तोर से निजी बसों दे कट परमिट के संशोधन के बारे में भारी विरोध किया। और कुछ कर्मचारियों को निजी बस के मालिकों द्वारा क़ानूनी नोटिस थमाए गए। जिसका संयुक्त समन्वय समिति ने भारी विरोध जताया। वहीं यहां तक की सरकार द्वारा तबादले की गीदड़ भबकी दी जा रही है। उससे कर्मचारी डरने वाले नहीं है। यहां तक की परिवहन निगम की अस्तित्व के लिए कर्मचारी कुछ भी करने को तैयार हैं। जिसके चलते परिवहन निगम के वर्चस्व के लिए आज पूरा परिवहन कर्मचारी एक हुआ है। और इस आंदोलन को हम पूर्ण रूप से शिखर तक लेकर जाएंगे।वहीं उन्होंने कहा की जब तक सरकार इन परमिटों के संशोधन वापिस नहीं लेती तब तक परिवहन कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे।उन्होंने कहा की अगर हमारी मांगे न मणि गई तो अगली कार्रवाई शिमला प्रदेश की राजधानी में की जाएगी।