पिछले कुछ दिनों से पठानकोट में पार्षद दम्पति का घरेलु झगड़ा आज कल चर्चा का विषय बना हुआ है। उसी के तहत आज पार्षद वीनू शर्मा के पती बंटी शर्मा के हक में भाजपा पार्टी पठानकोट की और से कांग्रेस सरकार एवं विधायक पठानकोट खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। यह साडी बात यह है की पिछले दिनों वीनू शर्मा जोकि भाजपा पार्टी की 32 नंबर वार्ड से पार्षद है। उनका आपसी झगड़ा होने के चलते। परिवारिक स्थितियाँ सही नहीं चल रही थी ऐसे में वीनू शर्मा ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। और ऐसे में वीनू शर्मा ने अपने पती बंटी शर्मा के ख़िलाफ़ पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई की मेरा पति बंटी शर्मा मेरे नकली दस्खत करता था। जिसे भाजपा पार्टी ने एक दम गलत बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस विधायक घरेलू झगड़े को राजनितिक बातों का में लाकर जयादा बढ़ावा दे रहे है। उन्होंने कहा की बंटी शर्मा के ऊपर पुलिस प्रशासन की और से जो पर्चा दर्ज किया गया है। उसे दो दिन के अंदर रद्द किया जाए। उन्होंने कहा की अगर दर्ज पर्चा रद्द न हुआ तो हमारी तरफ से इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।