बीती रात किसी निजी कार्य से घर से निकले अपने दोस्त के साथ अशोक कुमार पुत्र सैन दास उम्र 53 वर्ष वासी खियाला का मृत शव तारागढ़ के निजी पेट्रोलपंप के पास मिला। इस मौके जब तारागढ़ पुलिस को करीब रात के 9 बजे सुचना मिली की यहां कोई व्यक्ति मृत पड़ा है। तो तारागढ़ थाना मुखी रविंदर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। और जाँच शुरू कर दी। इस मोके पर थाना मुखी की और से मृतक अशोक कुमार के घर वालों को इस मामले के बारे में सूचित किया गया। और जिसके तहत मृतक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। और मृतक के घर वालों ने बताया की अशोक कुमार अपने किसी निजी कार्य के लिए घर से अपने दोस्त बहादुर सिंह के साथ निकला था। जोकि की मौके से फरार हो गया। उनके घरवालों का कहना है की अशोक कुमार की किसी से साथ कोई रंजिश नहीं थी मगर उनके घरवालों ने इस सारे मामले को देखते हुए शक जाहिर किया।
इस मौके पर थाना मुखी रविंदर सिंह ने बताया की हमें करीब रात के 9 बजे किसी के मृतक शव के सड़क किनारे पड़े होने की सुचना मिली थी और जब हमने यहाँ आकर देखा तो मृतक अशोक कुमार का शव सड़क किनारे मिला और जब अशोक कुमार की शानबिन की गयी तो मृतक अशोक कुमार की जेब में से उसके घर का पता एवं उसका एक्ससर्विस में का प्रुफ मिला। जिसके तहत उसके घर वालों को इस तहत सूचित किया गया। और उन्होंने बताया की उनके घरवालों के कहने के मुताबिक मृतक अशोक कुमार के साथ उसका एक्ससर्विस मेन दोस्त बहादुर सिंह भी था जोकि इस घटनाक्रम के वक्त मौके से फ़रार पाया गया। थाना मुखी ने बताया की एफ,आई ,आर नंबर -37 धारा 302 आई,पी ,सी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।