अमृतसर गुरुनगरी के मोनी चौक में आज एक बड़ी वारदात सामने आई है जिसमें पति ने पत्नी की गला रेतकर ह्त्या कर दी। दरअसल मृतक महिला सरिता (45) का अपने पति राकेश के साथ विवाद रहता था। इसी के चलते आज सुबह दोनों के बीच फिर विवाद हुआ जिसके बाद राकेश ने गुस्से में आकर तेजधार हथियार से पत्नी का गला रेत उसे मौत के घार उतार दिया।
मृतक महिला की एक बेटी है जिसकी शादी कुछ समय पहली हो चुकी है। इस बीच दोनों का अदालत में केस भी चल रहा था। वहीं मृतका के देवर मनोज का कहना है कि उनके भाई ने भाभी का कत्ल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।