निगम द्वारा सफाई को लेकर शुरू की गई पन्द्रवाड़ा मुहीम।
नगर निगम प्रशासन की और से सफाई अभियान को लेकर एक पन्द्रहवाड़ा मुहीम को शुरू किया गया है। जिसके तहत शहर के हर वार्ड में सफाई अभियान चलाया जाएगा।जिसकी जानकारी देते हुए जॉइंट कमिशनर निधि कलोत्रा ने बताया की निगम में सफाई को लकेर पन्द्रहवाड़ा मुहीम शुरू की है। जिसके तहत निगम के कर्मचारी हर रोज दोपहर 2 बजे हर वार्ड में जाकर सफाई अभियान चलाएंगे जिसकी शुरुआत आज मॉमून से की गई है। और उन्होंने शहर के लोगों से भी अपील की है की वह भी शहर को साफ बनाने के लिए आगे आएं।