(पठानकोट/अजय सैनी)
गुरदासपुर रोड पर छोटे साहबजादों के शहीदी दिवस पर चाय बिस्किट का लंगर लगाया गया। इस दौरान समूह सदस्यों की ओर से राहगीरों को चाय की सेवा दी गई। जानकारी देते हुए नारायण दीप सिंह ने बताया कि हर साल सदस्यों की ओर से गुरदासपुर रोड पर चाय बिस्किट का लंगर लगाया जाता है। उन्होंने बताया इस दौरान सदस्यों की ओर से राहगीरों को छोटे साहिबजादों की जीवनी के बारे में भी बतायागया।वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की वह धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस मौके पर जगदीप सिंह, संजीव डोगरा, संजीव, रविंद्र सिंह, मिंटू, नितिन लाडी, रिंकल, अमरजीत सिंह साहनी, राकेश, अशोक मनी, अशोक भल्ला, अमन, चरणजीत बेदी, रोजी चड्डा, राकेश ऑल, पंकज पुरी, सहित अन्य मौजूद थे।