पठानकोट के निवासी देश की आजादी के नायक स्वतन्ंत्रता सेनानी स. चन्नण सिंह जिनका स्र्वगवास 2 नव बर को हो गया था उनके नमित रखे गए अन्तिम अरदास व श्रदांजलि कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक व समाज सेवी संगठनो के पदाधिकारियो सहित जिला प्रशासन व शहर के लोग बढ़ी गिनती में अन्तिम अरदास कार्यक्रम में पहुंच कर उन्हें श्रदा के फूल भेंट करेंगे। यह जानकारी देते हुए शहर के स्वतन्ंत्रता सेनानी परिवारो से स बन्धित, स्वतन्ंत्रता सेनानी जत्थेदार केसर सिंह मैमोरीयल ट्रस्ट व संगीत सभा के पदाधिकारियों ने दी। संस्थाओ को पदाधिकारी एडवोकेट कामरेड रमेश चौधरी, हरसिमरनजीत सिंह, करण मेहताब सिंह, सुरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, भूपिन्द्र सिंह काहलों, रेशम काहलों, तरुण अरोड़ा, जोबन सिंह, रजिन्द्र सिंह आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री इन्दिा गांधी, प्रधानमंत्री राजीव गांधी से स मानित देश की आजादी के लिए जेले काटने वाले महान क्रान्तिकांरी स. चन्नण सिंह का अन्तिम अरदास व श्रदांजली कार्यक्रम 11 नव बर को पठानकोट के चककी पुल के पास स्थित डेरा स्वामी जगत गिरी में दुपहिर 12 से 2 बजे तक होगा जिसमें उन्हें श्रदा के फूंल भेंट किए जांएगे। उन्होने सभी को अपील की कि देश भगत स. चन्नण सिंह के अन्तिम अरदास समागम में बढ़ चढ़ कर पहुंचे।